This changing weather, protect your family with big discounts! Use code: FIRST10This changing weather, protect your family with big discounts! Use code: FIRST10
ADDED TO CART SUCCESSFULLY GO TO CART
Track your pregnancy journey

Benefits to Wear a Nursing Tank Top For New Mom in Hindi | न्यू मॉम को नर्सिंग टैंक टॉप क्यो पहनना चाहिए?

Maternity Fashion
Written by - Khushboo Goelअंतिम अपडेट: Aug 2, 2023
Benefits to Wear a Nursing Tank Top For New Mom in Hindi | न्यू मॉम को नर्सिंग टैंक टॉप  क्यो पहनना चाहिए?
Likes10 Likes|
Read time5 min

क्या आप कंफ्यूज़ हैं कि प्रेग्नेंसी के दौरान आपको नर्सिंग टैंक टॉप खरीदना चाहिए या नहीं? आज हम आपको कुछ ज़रूरी बातें बताएंगे जो आपको नर्सिंग टैंक टॉप के बारे में सही निर्णय लेने मे मदद करेंगी.
जब भी प्रेग्नेंसी शॉपिंग की बात आती हैं तब ज़्यादातर गर्भवती महिलाएँ इस बात पर ध्यान देती हैं कि उनके आने वाले बच्चे को किन-किन चीज़ो की ज़रूरत होगी . आप इस बात का ध्यान तो रखें ही, साथ ही, ब्रेस्टफीडिंग के दौरान जो चीज़े ज़रूरी हैं, उन्हें भी ज़रूर खरीदें . नर्सिंग टैंक टॉप या नर्सिंग कैमिसोल इसी में एक ज़रूरी चीज़ है.

5 कारणों से जानिए कि नर्सिंग टैंक टॉप नयी मॉम के लिए क्यों ज़रूरी है

1. पहनने में आरामदायक:

ज़्यादातर नर्सिंग टैंक टॉप या नर्सिंग कैमिसोल नेचुरल फाइबर के बने होते हैं , जो आसानी से पहने जा सकते हैं. नर्सिंग टैंक टॉप आपके शरीर से चिपकता नहीं हैं और आपको हर समय कम्फर्टेबल रखता साथ ही, साइज में लम्बे होने की वजह से ये एक नयी माँ को फुल कवरेज देते हैं.

2 ब्रेस्टफीडिंग में आसानी:

नर्सिंग टैंक टॉप में डबल लेयर होने के कारण एक नयी माँ कहीं भी कभी भी अपने बच्चे को स्तनपान करवा सकती हैं या ब्रेस्ट पम्पिंग कर सकती है. आप इसे रात में पहनकर भी अपने बच्चे को दूध पिला सकती हैं.

3. मल्टीफंक्शनल:

नर्सिंग टैंक टॉप या नर्सिंग कैमिसोल कहीं भी किसी भी ऑउटफिट के साथ पहना जा सकता हैं. घर के अलावा भी, आप इसे लेयर कर के पहन सकती हैं . कहीं डिनर डेट , शॉपिंग या ट्रेवल कर रहे हैं तब भी आप इसे पहन सकती हैं. नर्सिंग टैंक टॉप या नर्सिंग कैमिसोल को फन आउट वियर में (जिसे प्रेग्नेंट या नयी मॉम बाहर पहन सकती हैं) में ट्रांसफॉर्म किया जा सकता हैं .

4. स्ट्रेचेबल:

नर्सिंग कैमिसोल और नर्सिंग टैंक टॉप सुपर स्ट्रेचेबल फैब्रिक से बना हुआ है. यह गर्भवती महिलाओं के बढ़ते हुए शरीर के साथ आराम से स्ट्रेच हो जाता है . नर्सिंग टैंक टॉप या नर्सिंग कैमिसोल दूसरे टॉप के मुकाबले काफ़ी आरामदायक तो होते ही हैं , साथ ही ज्यादा लम्बे होने की वजह से आपको फुल कवरेज भी देते हैं.

5. किफ़ायती:

नर्सिंग टैंक टॉप या नर्सिंग कैमिसोल को आप घर में पहन सकती हैं या फिर तब जब आप अपने दोस्तों या परिवार के साथ बाहर जा रहीं हों. यह काफ़ी किफ़ायती होता है क्योंकि आप इसे प्रेग्नेंसी में ,या फिर डिलीवरी के बाद या चाहे स्तनपान के दौरान पहन सकते हैं. इतना ही नहीं, आप इसे बच्चे के बड़े होने के बाद भी पहन सकती हैं. अच्छी क्वालिटी का फैब्रिक और टिकाऊ , यह दोनों बातें नर्सिंग टैंक टॉप और नर्सिंग कैमिसोल को किफ़ायती बनाते हैं.

बाज़ार मे कई तरह के नर्सिंग टैंक टॉप या नर्सिंग कैमिसोल हैं लेकिन माइलो के नर्सिंग टैंक टॉप या नर्सिंग कैमिसोल की बात ही कुछ और है. ये कैमिसोल 4 - वे स्ट्रेचेबल फैब्रिक से बने हुए हैं ,जो आपके शरीर पर पूरी तरह से फिट बैठ जाते हैं और आपके शरीर की बनावट के अनुसार स्ट्रेच होते हैं . कैमिसोल के वायर फ्री , एडजस्टेबल शोल्डर स्ट्रैप , नर्सिंग क्लास्प , इजी ड्राप डाउन कप - स्तनपान या पम्पिंग को आसान बनाते हैं. वायर फ्री डिज़ाइन और वायरलेस फिट डिज़ाइन होने की वजह से यह आपके ब्रैस्ट को अच्छे से सपोर्ट देते हैं . इनमें ट्रायंगल अप डिज़ाइन होने से यह आपके ब्रेस्ट को ढीला नहीं होने देते हैं.

माइलो के नर्सिंग टैंक टॉप या नर्सिंग कैमिसोल प्रेग्नेंट या ब्रेस्टफीड करवाने वाली मॉम के लिए बहुत ही ज़रूरी आइटम है, क्योंकि इसे आप अपनी ज़रूरत के अनुसार इस्तेमाल कर सकती हैं.

Article Posted Under

Related Articles

Related Topics

Medical Disclaimer

This content is for informational purposes only and should not replace professional medical advice. Consult with a physician or other health care professional if you have any concerns or questions about your health. If you rely on the information provided here, you do so solely at your own risk.

foot top wavefoot down wave

AWARDS AND RECOGNITION

Awards

Mylo wins Forbes D2C Disruptor award

Awards

Mylo wins The Economic Times Promising Brands 2022

AS SEEN IN

Mylo featured on Business World
Mylo featured on CNBC
Mylo featured on Financial express
Mylo featured on The Economics Times
Mylo featured on Business Today
Mylo featured on Business World
Mylo featured on CNBC
Mylo featured on Financial express
Mylo featured on The Economics Times
Mylo featured on Business Today
Mylo featured on TOI
Mylo featured on inc42
Mylo featured on Business Standard
Mylo featured on YourStory
Mylo featured on ANI
Mylo Logo

Start Exploring

wavewave
About Us
Mylo_logo
At Mylo, we help young parents raise happy and healthy families with our innovative new-age solutions:
  • Mylo Care: Effective and science-backed personal care and wellness solutions for a joyful you.
  • Mylo Baby: Science-backed, gentle and effective personal care & hygiene range for your little one.
  • Mylo Community: Trusted and empathetic community of 10mn+ parents and experts.